फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोली मारकर किशोर की हत्या में पांच पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नवाबगंज (फर्रुखाबाद)। थाना क्षेत्र के गांव नगला झपू सिंह में शनिवार को किशोर की गोली मारकर हत्या के मामले में पांच के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। अभी तक सभी आरोपी फरार हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

नगला झब्बू सिंह निवासी मुकेश की बारात शुक्रवार को लखीमपुर खीरी गई थी। बारात में पड़ोसी रामपाल व उनका बेटा राहुल (16) भी गए थे। बारात जाने के बाद रामपाल व मुकेश आदि के परिवार की महिलाएं देर रात ढोलक बजा रहीं थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले संतोष ने ढोलक बजाने का विरोध किया। महिलाओं ने मामले की शिकायत मोबाइल से बारात में गए परिजनों से की।
विज्ञापन


शनिवार शाम को बारात आने के बाद सामान आदि उतार कर रखा जा रहा था। इसी दौरान संतोष भी वहां आ गया। रामपाल ने उससे रात की घटना का विरोध करते हुए कहा कि घर में महिलाएं अकेली थी तुम उनसे बदतमीजी क्यों कर रहे थे। इसी बात पर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। अचानक संतोष ने तमंचे से रामपाल के बेटे राहुल को गोली मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


महिलाओं ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगा कर शव नहीं उठने दिया था। काफी देर समझाने पर भी जब महिलाएं नहीं मानी तो पुलिस ने हाथापाई कर उन्हें खदेड़ दिया और शव को कब्जे में ले लिया। रविवार को रामपाल ने गांव के ही संतोष पुत्र सोनेलाल, विनोद पुत्र मनिपाल, कल्याण पुत्र चंद्रपाल, प्रमोद और उसके पिता मानिकपाल के खिलाफ तहरीर दी थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें