फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा से छेड़छाड़, जबरन बाइक पर बैठाने का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। छेड़छाड़ का विरोध करने पर शोहदों ने छात्रा को जबरन बाइक पर बैठाने का प्रयास किया। शोर मचाने पर लोग दौड़े तो शोहदे धमकी देते हुए भाग गए। आक्रोशित परिजनों ने कोतवाली पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

शहर कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली छात्रा मंगलवार की शाम कोचिंग पढ़ कर साइकिल से घर लौट रही थी। उसके साथ में बड़ी बहन भी थी। शाम करीब सात बजे नवभारत कोल्ड स्टोरेज के पास बाइक सवार शोहदे ने छात्रा की साइकिल को रोक लिया। आरोपी छात्रा से अश्लील हरकत करने लगा। जब छात्रा ने विरोध किया तो आरोपी के साथी ने उसको जबरन बाइक पर बैठाने का प्रयास किया। शोरशराबा होने पर आसपास के लोग दौड़े तो आरोपी भाग गए। सूचना पर परिजन पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित पक्ष की तहरीर पर शहर कोतवाल संजीव राठौर ने बक्सावाली गली खटकपुरा निवासी साजिद अंसारी व अज्ञात साथी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने आरोपी की तलाश में छापेमारी की, हालांकि गिरफ्तारी नहीं हो सकी। कोतवाल ने बताया कि जल्द ही आरोपी गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें