फर्रुखाबाद। फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला तिर्वा कोठी में स्थित एक स्टूडियो में रंगरेलियां मनाते एक युवक को दो युवतियों के साथ पुलिस ने पकड़ लिया। युवतियों को महिला थाना और युवक को फतेहगढ़ कोतवाली भेजा गया। महिला पुलिस ने युवतियों को परिजनों को सौंप दिया।
फतेहगढ़ कोतवाली के जिला जेल चौराहा के पास रहने वाले एक युवक का तिर्वा कोठी मोहल्ले में फोटो स्टूडियो है। बुधवार को करीब 11 बजे उसकी दुकान पर शीशमबाग निवासी एक युवक और दो युवतियां पहुंची। स्टूडियो संचालक ने दोनों युवतियों और उनके दोस्त को स्टूडियो के अंदर कर दिया और शटर बंद कर बाहर से ताला लगाकर कर चला गया। इसकी भनक मोहल्ले के लोगों को लग गई। बंद स्टूडियो के बाहर मोहल्ले के लोगों की भीड़ लग गई। तभी पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने चाबी वाले को बुलाकर शटर का ताला खुलवाया। शटर खुलने पर उसके अंदर एक युवक दो युवतियों को रंगरेलियां मनाते पकड़ लिया।
दोनों युवतियों को महिला थाना और युवक को फतेहगढ़ कोतवाली भेजा गया। महिला एसओ ने दोनों युवतियों से पूछताछ करने के बाद उनके परिवार वालों को सूचना दी। परिवार वालों के पहुंचने पर युवतियों को उनके परिवार वालों के सुपुर्द कर दिया गया। फतेहगढ़ कोतवाल रजनेश चौहान ने बताया कि तहरीर आने पर युवक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। यदि तहरीर नहीं आती है तो उसका शांतिभंग में चालान किया जाएगा।