फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के गंाव ढिलावल में महिला की संदिग्ध हालत मेें मौत हो गई। सूचना मिलने पर पिता परिवार के अन्य लोगों के साथ पुत्री की ससुराल पहुंचे। शव देखकर ससुरालीजनों और मायके वालों में विवाद शुरू हुआ। दोनों पक्षों में मारपीट हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पति समेत दो लोगों को पकड़ लिया।
विज्ञापन


जिला कन्नौज के गुरसहायगंज तरपुरवा निवासी रामनरेश जाटव ने अपनी बेटी पूजा की शादी ढिलावल निवासी ऋषी कुमार के साथ 2012 में की थी। ऋषी कुमार दिल्ली में जूता फैक्ट्री में काम करता है। पूजा भी उसके साथ दिल्ली में रहती थी। पूजा की तबियत खराब होने पर उसका कानपुर में इलाज चल रहा था।

रविवार को उसकी मौत हो गई। इसकी जानकारी होने पर रामनरेश, उसका बेटा विनय कुमार व परिवार के अन्य लोग पूजा की ससुराल पहुंचे। पिता और भाई ने पूजा की हत्या करने का आरोप लगाया। इसको लेकर मायके वालों से विवाद होने लगा। दोनों के बीच मारपीट होने लगी।
विज्ञापन


सूचना पाकर एसएसआई सुदीप मिश्रा पहुंचे। पुलिस के सामने दोनों में मारपीट हो रही थी। पुलिस ने जैसे तैसे मामले को शांत किया। मायके वालों ने पूजा की हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने पति समेत दो लोगों को पकड़ लिया और पूछताछ के लिए थाने ले आई। यहां दोनों पक्षों में समझौता करा दिया गया। मृतका के भाई ने बीमारी के चलते बहन की मौत होने की तहरीर दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


-ससुराल व मायके पक्ष के लोगाें में मारपीट
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें