फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारूद को आगरा प्रयोगशाला भेजा गया, नहीं पकड़ा संदिग्ध ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। लेखपाल के घर के बाहर चबूतरे पर मिले टाीम बम मिलने के मामले में विवेचक ने बारूद को आगरा प्रयोगशाला भेज दिया है। हालांकि प्रकाश में आए संदिग्ध ग्रामीण को पुलिस अभी तक नहीं पकड़ सकी है।
विज्ञापन


शहर कोतवाली के मोहल्ला इस्माइलगंज सानी निवासी लेखपाल रवींद्र वर्मा के घर के बाहर चबूतरे पर 6 सितंबर की रात टाइम बम रख दिया गया था। दूसरे दिन बम मिलने पर इलाके के लोगों में दहशत फैल गई थी। इसकी जानकारी पर एसपी समेत सभी अधिकारी मौके पर पहुंचे थे।

बरेली से आए बम निरोधक दस्ते ने बम निष्क्रिय कर दिया था। पुलिस की जांच के दौरान महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। जानकारी के बाद महिला को छोड़ दिया गया। इसके बाद पुलिस ने प्रकाश में आए मऊदरवाजा के ग्रामीण की तलाश में छापेमारी की।
विज्ञापन


हालांकि पुलिस को ग्रामीण नहीं मिला। संदिग्ध ग्रामीण का मोबाइल भी बंद मिल रहा है। कोतवाल अनूप निगम ने बताया कि बारूद को विधि विज्ञान प्रयोगशाला आगरा भेज दिया गया है। उसकी रिपोर्ट आने के बाद बारूद की सही जानकारी हो सकेगी। उन्होंने ने बताया कि संदिग्ध ग्रामीण की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन


-अभी तक नहीं पकड़ा गया संदिग्ध ग्रामीण
-लेखपाल के चबूतरे पर टाइम बम मिलने का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें