फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मायके से ससुराल आई विवाहिता ने खाया जहरीला पदार्थ

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। मायके से ससुराल आई विवाहिता ने जहरीला पदार्थ खा लिया। ससुराल वालों ने उसको लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया है। विवाहिता ने ननद पर जहर खिलाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


रदोई जिले के सांडी निवासी रामसागर ने पुत्री धनदेवी की शहर कोतवाली के मोहल्ला पजाबा कादरीगेट निवासी युवक के साथ 2018 में हुई थी। पति दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता है। वह कभी-कभी घर आता है। एक सप्ताह पूर्व धनदेवी मायके गई थी।

सास की तबीयत खराब होने पर ससुर बहू धनदेवी की विदा कराने के गुरुवार को सांडी गए। बहू ने ससुराल जाने से इनकार कर दिया। पिता के समझाने पर धनदेवी दोपहर बाद मायके से ससुराल पहुंची। वह कमरे में जाने के बाद बाहर निकल कर नहीं आई। जब ससुराल वाले कमरे में गए तो धनदेवी बेहोशी हालत में पड़ी थी। ससुर ने बहू को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


ससुर रामप्रसाद ने बताया कि बहू आने स इनकार कर रही थी। समधी के कहने पर बहू आई और उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। वहीं बहू ने ननद पर जहरीला पदार्थ खिलाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें