फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी से तार काट रहे युवक की करंट से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जहानगंज (फर्रुखाबाद)। इटावा-बरेली हाईवे स्थित हरियाली बाजार के पास विद्युत लाइन से तार काट रहे युवक की करंट की चपेट में आकर मौत हो गई। परिजनों ने साथियों पर हत्या का आरोप लगाकर हंगामा किया। छानबीन में जुटी पुलिस ने सड़क किनारे खड़े विद्युत सामग्री, तार से भरे लोडर व ठेकेदार के कागजात कब्जे में ले लिए हैं। पुलिस का मानना है कि तार चोरी के दौरान हादसा हुआ है।
विज्ञापन


जनपद कन्नौज थाना विशुनगढ़ क्षेत्र के पोपपुर गांव निवासी अंकुल (23) अपने भाई गौरव पुत्र जयप्रकाश तिवारी के साथ जहानगंज थाना क्षेत्र के दानमंडी गांव निवासी अपने नाना जयनारायण के घर में रहता था।। दोनों भाई लोडर व वैन किराए पर चलाते हैं। मंगलवार रात मोहल्ला निवासी एक युवक अपने ममेरे भाई व एक अन्य साथी के साथ गौरव केे घर पहुंचा और लोडर किराये पर बुक किया। रात में ही अंकुल उनके साथ लोडर लेकर चला गया। बुधवार सुबह अंकुल के न आने पर परिजनों ने युवक से पूछा तो वह गोलमोल जवाब देकर खिसक गया। इस पर परिजनों ने ग्रामीणों के साथ अंकुल की तलाश शुरू की। हरियाली बाजार के सामने स्कूल के पास खेत में एक युवक का शव पड़ा होने की जानकारी मिली। मौके पर जाकर देखा तो शव अंकुल का था। परिजन शव घर लेकर चले गए। गौरव ने हंगामा करते हुए गांव के युवकों पर भाई की हत्या करने का आरोप लगाया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों से पूछताछ के बाद घटनास्थल का निरीक्षण किया। वहां सड़क किनारे अंकुल का लोडर खड़ा मिला। उसमें बिजली के तार व अन्य सामग्री भरी थी। चालक सीट के पास ठेकेदार के कागजात भी रखे मिले। पड़ोस के ग्रामीणों से पूछताछ में पता चला कि करंट लगने के बाद साथी अंकुल को डॉक्टर के पास ले गए थे। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद वह उसे घटनास्थल पर छोड़कर चले गए। लोडर में तार भरा मिलने पर पुलिस ने परिजनों से ही सवाल-जवाब किए। इस पर परिजन युवकों के खिलाफ तहरीर देने से कतरा गए।
विज्ञापन


वहीं, कार्यदायी संस्था राज कार्पोरेशन के प्रोजेक्ट मैनेजर अजय सिंह ने जहानगंज थाने में तहरीर दी कि जिले में दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण ज्योति योजना के तहत विद्युतीकरण का काम चल रहा है। जिला जेल चौराहे के पास उनका कार्यालय व स्टोर है। जहानगंज थाना क्षेत्र में हरियाली बाजार के पास उनका लाइन बिछाने का काम चल रहा है। मंगलवार रात कुछ अज्ञात लोग नई लाइन से तार काट रहे थे। अचानक करंट आ जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि उसके साथी मौके पर से भाग गए। वहां एक वाहन खड़ा मिला। जिस पर मै. अनुराग कंस्ट्रक्शन कंपनी की डायरी व मीटर की सीलिंग पाई गई। इससे उन्हें विश्वास है कि अनुराग की कंपनी के कर्मचारी ही तार चोरी कर रहे थे।

थानाध्यक्ष अंगद सिंह ने बताया कि प्रोजेक्ट मैनेजर अजय सिंह की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें