फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक की टक्कर से ट्रक मालिक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरापुर थाना क्षेत्र के गांव कुरार निवासी ट्रक मालिक की बाइक की टक्कर से लखनऊ में मौत हो गई। बुधवार सुबह शव आते ही घर में कोहराम मच गया। मेरापुर थाना क्षेत्र के गांव कुरार निवासी रामदीन कश्यप(45)पुत्र स्व. कनौजी लाल अपने ट्रक के साथ रहते थे।
विज्ञापन


चालक ट्रक चलाता था। सोमवार देर रात जनपद लखनऊ थाना इटौंजा क्षेत्र के एक होटल पर चालक ने रोड के किनारे ट्रक खड़ा कर दिया। इसके बाद रामदीन अपने चालक के साथ खाना खाने होटल पर गए।

खाना खाने के बाद वापस आने पर ट्रक पर सवार होने के लिए रोड पार कर रहे थे। तभी बाइक सवार ने रामदीन के जोरदार टक्कर मार दी। इससे रामदीन की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव पोस्टमार्टम को भेज दिया।
विज्ञापन


सूचना पर परिजन भी लखनऊ चले गए। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने परिजनों को शव सौंप दिया। बुधवार सुबह परिजन शव लेकर अपने पैतृक गांव कुरार पहुंचे। शव पहुंचने पर गांव में कोहराम मच गया। राम किशोर कश्यप, राम शरण, राम प्रकाश, राम कुमार पांच भाइयों में से तीसरे नंबर के रामदीन थे।

रामदीन की पत्नी गुड्डी देवी, पुत्र शीतल, शानू कश्यप एवं पुत्री शांतिनी, माता सरस्वती का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार गांव के ही पास खेतों में कर दिया। रामदीन का बड़ा पुत्र शीतल एयरफोर्स में नौकरी करता है।
विज्ञापन


बाइक की टक्कर से ट्रक मालिक की मौत

सड़क पार करने के दौरान लखनऊ में हुआ हादसा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें