फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूरी मांगने पर चार को किया लहूलुहान

विज्ञापन
विज्ञापन
कंपिल थाना क्षेत्र के निजामुद्दीनपुर गांव में मजदूरी के रुपये मांगने पर ठेकेदार ने अपने बेटों के साथ मजदूर की पिटाई कर दी। बचाने आईं उसकी मां व बहन को भी मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


गांव निवासी रेहान (19) पुत्र नवीशेर मजदूरी करता है। गुरुवार को वह गांव के ही ठेकेदार रंगी खान के घर पर मजदूरी के रुपये मांगने गया था। ठेकेदार ने रुपये देने से मना कर दिया। इस पर दोनों में विवाद होने लगा। ठेकेदार के गाली गलौज करने पर रेहान ने विरोध किया।

इसी दौरान ठेकेदार के बेेटे मुशाहिद उर्फ भुट्टो, अमजल, शेरा, दिलदार आ गए। उन्होंने रेहान की पिटाई कर दी। चीखपुकार सुनकर कर रेहान की मां निसारा बेगम बहन फरीन और नूरजहां भी मौके पर आ गईं।
विज्ञापन


उन्होंने बचाने का प्रयास किया तो हमलावरों ने उनकी भी पिटाई कर दी। ग्रामीणों ने जैसे तैसे उन्हें बचाया। परिजन घायलों को लेकर थाने पहुंचे। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए सीएचसी कायमगंज भेज दिया।

पीड़ित के पिता ने बताया कि रंगी खान दबंग है। वह ग्राम पंचायतों आदि में शौचालयों का ठेका लेकर निर्माण कराता है। दो माह पूर्व वह उनके पुत्रों इमरान, रेहान को मजदूरी कराने के लिए ले गया था। मजदूरी के 36 हजार रुपये बकाया हैं। दो माह बाद भी रुपये नहीं दे रहा है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


मजदूरी मांगने पर चार को किया लहूलुहान

मारपीट में ठेकेदार व बेटों पर एफआईआर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें