मोहल्ला प्रधानिया निवासी उमेश चंद्र रस्तोगी की बाजार में सराफा की दुकान
है। यह तंबाकू का कारोबार भी करते हैं। मंगलवार की शाम को घर में उमेश च
ंद्र की पत्नी सीमा अपनी पुत्रवधू विद्या के साथ मौजूद थीं। रात करीब
7.30 बजे दो व्यक्तियों ने दरवाजा खटकाया। सीमा के दरवाजा खोलते ही दोनों
व्यक्तियों ने सीमा का मुंह दबा लिया । वे घर के अंदर घुस
गए। इनके पीछे
पांच छह लोग हथियारों के साथ घर में घुस आए। बदमाशों ने सीमा के साथ मारपीट
की। यह देख बहू विद्या बचाने आईं तो बदमाशों ने उसे भी पीटा। फिर दोनों के
हाथपैर बांधकर असलहे दिखाकर एक तरफ बैठा दिया।अलमारी, बक्सा के ताले
तोड़कर जेवर और नगदी लूट ली। इसी बीच उमेश चंद्र दुकान बंद कर घर पर आए।
इन्हाेंने दरवाजा बंद होने पर
कुंडी खटकाई। कुंडी की आवाज सुनकर बदमाशों ने
सीमा से पति का मोबाइल फोन मिलवाया और जान से मारने की धमकी देकर 15 मिनट
बाद आने की बात कहलवा दी। उमेश बाजार चला गया। करीब 20 मिनट बाद घर लौट कर
आया तो घर का नजारा ही कुछ और था। घर के दरवाजे खुले पड़े थे। महिलाआें के
हाथपैर बंधे थे। बदमाश फरार हो चुके थे। उमेश ने अपनी
पत्नी और पुत्रवधू
को बंधक मुक्त किया। पत्नी ने घटना की जानकारी दी। उमेश ने पुलिस को घटना
की जानकारी दी। थानाध्यक्ष प्रदीप यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घर
के सदस्यों से घटना की जानकारी ली। पुलिस को सराफा
व्यापारी के घर के
बाहर दो बाइकें लावारिश अवस्था में खड़ी मिलीं। पुलिस ने दोनों बाइकों को
कब्जे में लिया। उमेश चंद्र रस्तोगी ने बताया कि बदमाश लगभग 1.70 लाख रुपये
के जेवर व नगदी लूट ले गए हैं। थानाध्यक्ष प्रदीप यादव का कहना है कि
मामले जांच पड़ताल की जा रही है।