फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की हत्या में तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संकिसा। 17 दिन पहले हुई युवक की मौत के मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पर पुलिस ने अभी तक इस मामले में पूछताछ के लिए भी किसी को हिरासत में नहीं लिया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव नौली निवासी अतिराज सिंह यादव ने गांव ही सगे भाई सुधीर, पुष्पेंद्र कुमार, लालू के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। इसमें आरोप लगाया कि 11 जून को यह लोग उसके घर आए और पुत्र सामोद को नल का सामान खरीदने के लिए बाइक से अचरा बाजार लेकर गए थे। उसी दिन शाम को सात बजे सूचना मिली की सामोद स्यानी मोड़ के पास पड़ा है।
परिजन सामोद को सीएचसी मोहम्मदाबाद लेकर गए। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। अतिराज सिंह ने आरोप लगाया कि आरोपी उनके परिवार के ही हैं। इन लोगों से मनमुटाव चल रहा था। इन लोगों ने सामोद की पीट-पीट कर हत्या कर दी। पोस्टमार्टम में सिर में चोट आने से अधिक खून बहने से मौत की पुष्टि हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें