फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान का शव पड़ा मिला, हत्या का आरोप

विज्ञापन
दान सिंह के रोते बिलखते परिजन। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
नवाबगंज। किसान का शव देर रात घर के पीछे पड़ा मिला। परिजनों ने गांव के ही पांच लोगों पर पुरानी रंजिश में हत्या का कर शव फेंकने का आरोप लगाया है। पोस्टमार्टम में पीठ पर दो चोटों के निशान मिले हैं। मौत का कारण स्पष्ट न होने पर विसरा सुरक्षित किया गया है। पुलिस छत से गिरकर मौत होना मान रही है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव मिलकिया पहाड़पुर निवासी किसान दान सिंह (32) मंगलवार शाम को गांव सलेमपुर निवासी बहनोई राम बहादुर के घर दावत में गए थे। वहां गांव के अन्य पांच लोग भी थे। देर रात तक दान सिंह घर नहीं पहुंचे। परिजनों ने खोजबीन की तो रात करीब 12 बजे उनका शव घर के पीछे पड़ा मिला।
पिता लालाराम ने पुलिस को सूचना दी। एसओ सत्य प्रकाश फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। लालाराम ने पीटने के बाद जहर देकर दान सिंह की हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस ने छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

पत्नी रामकन्या, पुत्र सनी, अंकुल, पुत्री पूनम रो-रो कर बेहाल हो गईं। फोरेंसिक टीम ने मौके से नमूने एकत्र किए। टीम ने घटनास्थल की वीडियोग्राफी कर फोटो भी लिए हैं। आसपास खोजबीन की गई लेकिन टीम के हाथ कुछ नहीं लगा। भाई ने गांव के ही पांच लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।
इसमें पुरानी रंजिश में हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाया। सूत्रों के मुताबिक, पोस्टमार्टम में दान सिंह की पीठ पर दो चोटों के निशान मिले हैं। मौत का कारण स्पष्ट न होने पर डॉक्टर ने विसरा सुरक्षित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें