फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्रुखाबादः रास्ते में कार खड़ी करने पर चले लाठी-डंडे , दूल्हा-दुल्हन भागे

विज्ञापन
विज्ञापन
कंपिल। क्षेत्र के गांव कटिया नगला में बरात की कार रास्ते में खड़ी करने पर पड़ोसी गांव के लोगों से विवाद हो गया। जमकर लाठी-डंडे चले। इसमें दूल्हे का चाचा सहित पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों का सीएचसी कायमगंज में मेडिकल परीक्षण कराया।
विज्ञापन

गांव कटिया नगला निवासी कमल किशोर की पुत्री गुंजा की शादी जिला बदायूं के गांव हरौरा चौकी निवासी रमेश के पुत्र प्रदीप के साथ तय हुई थी। शुक्रवार रात को बरात आई। इसमें आई कारें रास्ते में खड़ी थीं। रात करीब दो बजे जयमाला का कार्यक्रम चल रहा था। इसी बीच पड़ोसी गांव महमूदपुर पट्टी सफा निवासी कुछ लोग कार से घर जा रहे थे। रास्ते में कारें हटाने की बात कहने पर कुछ बरातियों से कहासुनी होने लगी। विवाद बढ़ने पर मामला तूल पकड़ गया।
इस पर गांव सफा के लोगों ने फोन पर परिजनों को विवाद की सूचना दे दी। कुछ ही देर में तीस से अधिक लोग वहां पहुंच गए और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इससे शादी समारोह में भगदड़ मच गई। माहौल देख स्टेज पर बैठे दूल्हा-दुल्हन उठकर भाग गए।
विज्ञापन

मारपीट में दूल्हे का चाचा छविराम, फुफेरा भाई रतीराम, दुल्हन के चाचा शिवम सहित पांच लोग घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों का सीएचसी कायमगंज भेजकर मेडिकल परीक्षण कराया। शिवम ने थाने में घटना की तहरीर दी। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। शनिवार सुबह फेरों के बाद दुल्हन की विदाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें