फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आढ़ती व महिला से लूट के खुलासे में पुलिस के हाथ खाली

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। शहर में दिनदहाड़े लूट की दो वारदातों का पुलिस अभी तक खुलासा नहीं कर सकी है। पुलिस सीसीटीवी कैमरे खंगालती रही, मगर कोई सफलता नहीं मिली। इससे लोगों में दहशत है।
विज्ञापन

शहर के जसमई निवासी आलू आढ़ती किशन लाल से नौ मई की दोपहर साढ़े 12 बजे रेलवे रोड स्टेट बैंक के सामने लुटेरों ने डेढ़ लाख रुपये से भरा बैग लूट लिया था। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरा खंगाले, मगर कुछ हाथ नहीं लगा। इसी तरह 19 मई की सुबह करीब पौने 11 बजे शिवनगर कालोनी निवासी पूजा मिश्रा से एक लुटेरे ने घर में घुसकर चेन लूट ली थी।
इस घटना में पूजा गंभीर रूप से घायल भी हो गईं थीं। यही नहीं पुलिस को इसमें एक शर्ट भी बरामद हुई। अभी तक घटना का भी खुलासा नहीं हो सका है। लूट की बढ़ती घटनाओं से लोगों में दहशत है।
विज्ञापन

तीन को पकड़ा, एक को छोड़ा
पुलिस ने चार दिन पहले मऊदरवाजा थाने के गांव लोहापानी से एक युवक को हिरासत में लिया। उसी युवक से फोन करवाकर गांव के ही एक अन्य युवक को बुलाया और हवालात में बंद कर दिया। इसके बाद पुलिस ने इन्हीं में से एक के पिता को भी हिरासत में ले लिया। दो दिन पूछताछ के बाद शनिवार को पुत्र को छोड़ दिया, जबकि दो लोग अभी भी हवालात में बंद हैं। पुलिस इन्हीं को आढ़ती से लूट में शामिल होना बता रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें