फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धारदार हथियार के हमले से घायल की मौत, एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कायमगंज। गांव हजरतपुर में एक सप्ताह पहले घर में घुसकर लाठी-डंडे व टकोरे के हमले से घायल ग्रामीण की सैफई के मेडिकल कालेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। शव आते ही घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव हजरतपुर निवासी किसान भारत सिंह (60) के पड़ोसी त्रिलोक सिंह व अन्य ने शराब के नशे में उनके घर में घुसकर एक सप्ताह पूर्व गाली-गलौज की थी। विरोध करने पर भारत सिंह व उनके पुत्र चंद्रशेखर, पुत्री रूबी पर लाठी-डंडे व टकोरे से हमला कर दिया था। इसमें तीनों घायल हो गए थे। गंभीर घायल भारत सिंह को सैफई स्थित मेडिकल कालेज ले जाया गया।
वहां बुधवार सुबह इलाज के दौरान भारत सिंह की मौत हो गई। पोस्टमार्टम कराने के बाद देर शाम उनका शव गांव पहुंचा तो घर में कोहराम मच गया। इस मामले में पुलिस ने घर में घुसकर मारपीट करने के आरोप में त्रिलोक सिंह व रणवीर सिंह के खिलाफ पहले ही मुकदमा दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी त्रिलोक सिंह को बुधवार को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। भारत सिंह के एक पुत्र चंद्रशेखर व पांच पुत्रियां हैं। इनमें चार की शादी हो चुकी है। सीओ सोहराब आलम ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद गैर इरादतन हत्या की धारा और बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें