फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ का आरोपी पुलिस हिरासत से भागा

विज्ञापन
विज्ञापन
कमालगंज। नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ करने का आरोपी मंगलवार को थाने के गेट से पुलिस की हिरासत से भाग गया। पुलिसकर्मियों ने आरोपी की हर संभावित स्थान पर तलाश की, लेकिन वह हाथ नहीं आया। पुलिस ने उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस अफसरों का कहना है कि पुलिस हिरासत से भागे आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किसान की 10 वर्षीय बेटी सोमवार की रात घर में अकेली सो रही थी। किसान की पत्नी पड़ोस में रहने वाले देवर के घर पर जरदोजी का काम कर रही थी। मौके का फायदा उठाकर रात साढ़े आठ बजे के करीब बलीपुर गांव निवासी रीतेश कुशवाहा किसान के घर में घुस गया। उसकी बेटी को सोते समय बुरी नियत से दबोच लिया। रीतेश ने उसके साथ छेड़छाड़ की। लड़की के चिल्लाने पर उसकी दादी दौड़कर घर में पहुंची। उन्हें देखकर रीतेश लड़की के मुंह में मोजा ठूंस दिया और जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया।
पीड़ित लड़की के चाचा ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस आरोपी रीतेश व उसके भाई को पकड़ कर थाने ले आई। यहां पूछताछ के बाद आरोपी रीतेश को मेडिकल परीक्षण के लिए पुलिसकर्मी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर जा रहे थे। रात करीब साढ़े 10 बजे थाने के गेट से आरोपी युवक पुलिस वालों को चकमा देकर फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी की तलाश में कई जगह छापा मारा, लेकिन वह हाथ नहीं लगा। पीड़ित लड़की के चाचा की तहरीर पर पुलिस ने रीतेश के खिलाफ घर में घुसकर छेड़छाड़ करने व पॉक्सो एक्ट में रिपोर्ट दर्ज की है। सीओ अजेय कुमार शर्मा ने बताया कि छेड़छाड़ की सूचना पर पुलिस आरोपी को पकड़कर मेडिकल कराने के लिए ले जा रही थी। उसी दौरान थाने के गेट आरोपी पुलिस हिरासत से भाग गया। मामले में जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें