फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म पीड़ित बालिका सैफई रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। दुष्कर्म पीड़ित मासूम की हालत गंभीर होने पर उसे लोहिया अस्पताल से सैफई रेफर कर दिया गया। पुलिस ने आरोपी की तलाश में दबिश दी, लेकिन 24 घंटे बाद भी आरोपी को पकड़ने में कामयाब नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

कंपिल थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण की तीन वर्षीय पुत्री मंगलवार दोपहर दरवाजे पर खेल रही थी। तभी पड़ोसी युवक गुरुनाम सिंह बच्ची को सुनसान स्थान पर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया था। पुलिस ने पिता की तहरीर पर आरोपी गुरुनाम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। दुष्कर्म पीड़ित बालिका को सीएचसी कायमगंज भेजा गया था।
यहां से बालिका को लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया। परिजन बालिका को लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां इलाज के बाद डॉक्टर ने बालिका को सैफई के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने आरोपी गुरुनाम की तलाश में कई स्थानों पर दबिश दी, लेकिन वह पकड़ में नहीं आया। एसओ राजेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि आरोपी को शीघ्र की गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। पुलिस की दो टीमें आरोपी की तलाश कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें