फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे पर लटका मिला छात्र का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। घर से जानवर देखने गया छात्र फांसी के फंदे पर लटकता मिला। पिता ने जमीन विवाद की रंजिश में पुत्र को फांसी के फंदे पर लटका कर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने छानबीन कर परिजनों से मामले की जानकारी की।
विज्ञापन

कंपिल थाना क्षेत्र के गांव भौरूआ निवासी रामरतन यादव का पुत्र हर्षित यादव (10) गांव के प्राइमरी स्कूल में कक्षा पांच में पढ़ता था। रामरतन यादव के घर से दो सौ मीटर दूूरी पर उनका जानवरों के बांधने के लिए घेरा है। हर्षित दोपहर में जानवरों को देखने की बात कहकर घर निकला और काफी देर तक वापस घर नहीं पहुंचा। लगभग पांच बजे वहां से गुजरे ग्रामीणों ने हर्षित को चंदनियां के पेड़ पर प्लास्टिक की रस्सी से फांसी के फंदे पर लटका देखा। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी रामरतन यादव को दी।
पिता रामरतन, मां नीलम व बहन रागिनी मौके पर पहुंचे। इकलौते पुत्र के शव को फंदे पर लटका देखकर पति-पत्नी दहाड़े मारकर रोने लगे। एसओ राजेंद्र विक्रम सिंह मौके पर पहुंचे। पिता रामरतन ने बताया कि जमीन की रंजिश में पुत्र को फांसी के फंदे पर लटका कर हत्या की गई है। हर्षित के पैर जमीन से छू रहे थे। चप्पलें कुछ दूर पड़ी थीं।
विज्ञापन

प्लास्टिक की रस्सी कहां से लाई गई, पेड़ के काफी ऊपर रस्सी कैसे बांधी गई, इन समस्त बिंदुयों के जवाब पुलिस तलाश कर रही थी। एसओ राजेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि छात्र का शव फंदे पर लटका मिला है। पिता हत्या का आरोप लगा रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद सही स्थिति का पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें