फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा ने मारपीट व छेड़छाड़ का लगाया आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। छात्रा ने कॉलेज के छात्र पर ही मारपीट व छेड़छाड़ का आरोप लगाकर तहरीर दी है। एसओ ने घटना मारपीट की बताई है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक इंटर कालेज कालेज में पास के गांव की छात्रा कक्षा दस में पढ़ती है। मंगलवार को कक्षा 11 के छात्र ने क्लासरूम से निकलते समय छात्रा से धक्का-मुक्की कर दी थी। छात्रा ने इसकी शिकायत कालेज के प्रधानाचार्य से की। प्रधानाचार्य ने छात्र को कार्रवाई करने की चेतावनी दी। छात्र ने प्रधानाचार्य से माफी मांग ली।
विज्ञापन

छात्रा का आरोप है कि छुट्टी के बाद वह घर जा रही थी। रास्ते में छात्र ने उसे रोक कर मारापीटा। छात्रा ने घटना की जानकारी माता-पिता को दी। छात्रा को लेकर माता-पिता कॉलेज पहुंचे और प्रधानाचार्य से शिकायत की। प्रधानाचार्य ने छात्र के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करने का भरोसा दिया। एसओ राजेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि जांच में मारपीट की बात सामने आई है। इस मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें