फर्रुखाबाद। छह माह पहले धार्मिक यात्रा पर गई एक किशोरी के साथ भाजयुमो नेता ने दुष्कर्म किया। उसकी अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पीड़िता के पिता ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है।
मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी किशोरी के पिता ने बजरिया निवासी भाजयुमो नेता अर्पित गुप्ता पुत्र अश्वनी कुमार गुप्ता पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया है। उन्होंने कहा कि उसकी पुत्री के साथ एक धार्मिक यात्रा के दौरान अर्पित ने दुष्कर्म किया। वहीं अश्लील वीडियो भी बनाया। वीडिया वायरल करने की धमकी देकर उससे 30 हजार रुपये भी ले लिए।
अब वह एक लाख रुपये मांगने लगा। रुपये न दे पाने पर उसने वीडियो वायरल कर दिया। पीड़ित ने आरोपी पर मुकदमा दर्ज कराया है। प्रभारी थानाध्यक्ष जेपी यादव ने बताया कि आरोपी पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।