फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट को शिकायककर्ता सभासदों ने नहीं दिए बयान

विज्ञापन
नगर पालिका में जांच करने पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट अशोक मौर्य। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। नगर पालिका परिषद की अधिशासी अधिकारी रश्मि भारती पर सभासदों ने लगाए आरोपों में कुछ बिंदुओं की जांच करने सिटी मजिस्ट्रेट अशोक मौर्य पालिका पहुंचे। सूचना के बावजूद सभासद बयान दर्ज कराने नहीं पहुंचे। कुछ अभिलेख मिले, वह भी आधे-अधूरे थे। ईओ बैठक में गईं थीं। सिटी मजिस्ट्रेट ने सभी सभासदों को नोटिस जारी कर सोमवार को अपने कार्यालय में तलब किया है। अब वहीं साक्ष्य प्रस्तुत कर बयान दर्ज कराने होंगे।
विज्ञापन

पालिका की ईओ रश्मि भारती पर सभासदों ने भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे। डीेएम ने अलग-अलग बिंदुओं की जांच एसडीएम सदर और सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपी थी। बुधवार को एसडीएम सदर ने जांच की और गुरुवार को सिटी मजिस्ट्रेट दोपहर डेढ़ बजे पालिका हाल में पहुंचे। वहां बड़े बाबू से कुछ पत्रावलियां तलब कीं। पत्रावलियां आधी-अधूरी मिलीं। उन्होंने बोर्ड की बैठक का रजिस्टर तलब किया तो बड़े बाबू ने कह दिया कि वह चेयरमैन के यहां गया है। सिटी मजिस्ट्रेट ने सभासदों को पहले ही सूचना दे दी थी लेकिन कोई भी सभासद जांच के दौरान नहीं पहुंचा।
सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि सभासदों को आना चाहिए था। अब वह सभी शिकायतकर्ता सभासदों को नोटिस जारी करेंगे। 23 मार्च को सुबह दस बजे अपने कार्यालय में साक्ष्य सहित प्रस्तुत होने को कहेंगे। बताया कि ईओ के बारे में बताया गया कि वह बैठक में गई हैं। शिकायतकर्ताओं के बयानों और साक्ष्यों के आधार पर जांच रिपोर्ट सौंपेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें