फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति, सास-ससुर समेत पांच पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। संदिग्ध हालात में फांसी के फंदे पर लटकने से विवाहिता की मौत के मामले में पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति, सास-ससुर समेत पांच के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। ससुराली बाइक की मांग पूरी करने के लिए विवाहिता की मारपीट भी करते थे।
विज्ञापन

सोमवार दोपहर में मऊदरवाजा थाने के मोहल्ला नौलक्खा निवासी असरत पुत्र जब्बार की पत्नी रिजवी का शव घर में फांसी के फंदे पर लटका मिला था। शादी कराने वाले मझिया अली अहमद ने रिजवी के पिता नूर मोहम्मद निवासी छोटा बंगशपुरा को सूचना दी। नूर मोहम्मद जब पुत्री के ससुराल पहुंचे तो शव जमीन पर रखा था। सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति असरत, देवर इशरत, सास शकीला, ससुर जब्बार और मझिया अली अहमद निवासी पुराना कोटा पार्चा पर मुकदमा दर्ज कर लिया।
पिता ने कहा कि पुत्री रिजवी की शादी 19 अगस्त 2019 को की थी। ससुराली बाइक की मांग पूरी करने के लिए पुत्री की मारपीट करते थे। मांग पूरी न कर पाए तो उसकी पुत्री की ससुरालियों ने हत्या कर दी। घटना के बाद से ससुरालीजन फरार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें