फर्रुखाबाद। पांच साल पहले चोरी गई बाइक बरामदगी के तीन साल बाद कोतवाली पहुंची। बाइक के मालिक ने रिलीज कराने के लिए लिखा पढ़ी शुरू कर दी है।
दिल्ली के गोविंदपुरी थाने के मोहल्ला काजी निवासी अरशद अंसारी वर्ष 2016 में बाइक से अपने मामा शहर के मोहल्ला खटकपुरा निवासी असलम के यहां आए थे। वह किसी काम से आईटीआई चौराहे पर गए, तो वहां से बाइक चोरी हो गई थी। पीड़ित ने मुकदमा दर्ज कराया। कासगंज के सिढ़पुरा थाना पुलिस ने वर्ष 2018 में बाइक बरामद कर ली थी।
कई बार प्रयास के बाद भी पुलिस ने अरशद का सहयोग नहीं किया, लिहाजा वह शांत बैठ गया। कोतवाली के सिपाही ललित कुमार गुरुवार शाम असलम के दिल्ली स्थित घर पर नोटिस लेकर पहुंचा। असलम सिपाही के साथ ही सिढ़पुरा थाने गया। वहां से शुक्रवार शाम पुलिस बाइक शहर कोतवाली लेकर पहुंची। असलम ने बाइक सुपुर्दगी में लेने के लिए लिखा पढ़ी कर दी है।