फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक के देवर के खिलाफ मारपीट व तोड़फोड़ का मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कायमगंज। तीन दिन पूर्व जन सेवा केंद्र के संचालक से मारपीट, तोड़फोड़ कर 30 हजार रुपये निकाल ले जाने के मामले में पुलिस ने विधायक के देवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

अपना दल विधायक डॉ. सुरभि के चचेरे देवर प्रवीण सिंह गंगवार का नगर के पुल गालिब तिराहे के पास मार्केट है। वहां मोहल्ला गंगा दरवाजा निवासी संजीव कुमार कौशल किराए की दुकान में जन सेवा केंद्र चलाते हैं। सोमवार को भवन मालिक प्रवीण गंगवार वहां पहुंचे और गाली गलौज करने लगे। संजीव का आरोप है कि उन्होंने गाली गलौज का विरोध किया तो प्रवीण ने लोहे के पाइप से हमला कर दिया।
जन सेवा केंद्र में तोड़फोड़ की। इससे मोबाइल, कंप्यूटर आदि सामान टूट गया। बाद में जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। इस मामले में संजीव कुमार कौशल की तहरीर पर पुलिस ने प्रवीण सिंह गंगवार निवासी पुल गालिब तिराहा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें