फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान का गेट तोड़कर किया कब्जे करने का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
कायमगंज। सोमवार की रात खरीददार ने किराये की दो दुकानों के गेट तोड़कर कब्जे का प्रयास किया। सूचना पर पहुंचे किरायेदार ने विरोध जताया। इस मामले में तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला गंगा दरवाजा निवासी पंकज कुमार ने गुड़ मंडी स्थित कर्मवीर रस्तोगी की दुकानें सालों से किराये पर ले रखी हैं। इसमें वह परचून का सामान बेचते हैं। दुकान खाली कराने को लेकर उनका न्यायालय में मुकदमा विचाराधीन है। इस बीच दुकान मालिक ने दोनों दुकानें डिंपल गुप्ता को बेच दीं। डिंपल ने पहले भी दुकानें खाली कराने का प्रयास किया, मगर असफल रहे।
सोमवार शाम पंकज दुकानें बंद कर घर चले गए। देर रात करीब 12 बजे डिंपल ने ट्रैक्टर की टक्कर मारकर दुकानों के गेट तोड़ दिए और वहां से चले गए। सूचना पर पंकज दुकान पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर जाकर जांच की। रात भर पंकज का परिवार दुकानों की देखरेख करता रहा। मंगलवार सुबह पंकज ने कोतवाली में दुकान के खरीदार डिंपल व दो अन्य के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन

इसमें डिंपल पर दुकानों के गेट तोड़ने व विरोध पर गाली-गलौज और मारपीट करने का आरोप लगाया गया है। इस मामले में पुलिस ने जवाहरगंज निवासी डिंपल गुप्ता, रिंकल गुप्ता व गंगा दरवाजा निवासी हिमांशु गुप्ता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। तीनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने शांति भंग की धारा 151 के तहत कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें