फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीड़ित भय में, आरोपी मौज में

विज्ञापन
विज्ञापन
कायमगंज। वारंट जारी होने के बाद भी आरोपियों को न पकड़ने का परिणाम पुलिस अमृतपुर गांव में शनिवार सुबह देख चुकी है। यहां खुलेआम घूम रहे आरोपियों ने पीयूष अवस्थी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। अब कायमगंज के एक परिवार भी आरोप लगा रहा है कि मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों को पुलिस पकड़ नहीं रही और वे खुलेआम घूम रहे हैं।
विज्ञापन

तीन मई की सुबह करीब 10 बजे क्षेत्र के एक गांव की 16 वर्षीय किशोरी खेत से घर आ रही थी। रास्ते में गांव के ही चार लोगों ने उसके गले में अंगौछा डालकर रोक लिया और नींबू के खेत में पकड़ ले गए। वहां ले जाकर चारों ने दुष्कर्म किया। चीखपुकार पर गांव के लोगों ने उसे बचाया। इसके बाद आरोपियों ने पीड़ित परिवार को धमकाया कि अगर रिपोर्ट लिखाई तो जान से मार देंगे।
कोतवाली पुलिस किशोरी के पिता को तीन दिन तक टरकाती रही। पांच मई को पिता ने एसपी को प्रार्थना पत्र दिया, तब गांव के राजकुमार, रक्षपाल, वीपी, विजय प्रकाश के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट का मुकदमा दर्ज हुआ।
विज्ञापन

पुलिस ने अगले दिन सीएचसी में किशोरी का मेडिकल कराया। जहां पर प्राथमिक जांच हुई। आगे का मेडिकल परीक्षण लोहिया अस्पताल में हुआ है। पुलिस को अभी रिपोर्ट न मिलने से किशोरी को न्यायालय में बयानों के लिए पेश नहीं किया गया।
पुलिस ने किशोरी के बयान दर्ज कर लिए हैं। गांव में खुलेआम घूम रहे आरोपियों से पीड़ित परिवार खौफजदा है। पीड़िता के पिता ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। इधर, पुलिस अभी भी गिरफ्तारी की जगह बहाने बना रही है।
विवेचक एमएल पिपिल ने बताया कि रविवार की वजह से मेडिकल रिपोर्ट नहीं आ सकी है। सोमवार तक रिपोर्ट मिलने की उम्मीद है। रिपोर्ट आने के बाद किशोरी के न्यायालय में बयान होंगे, इसके बाद आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें