फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोशालाओं में मिली अव्यवस्थाएं, ईओ से मांगा स्पष्टीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
कमालगंज। जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने बुधवार को क्षेत्र के गांव सिंधौली व नगर पंचायत की गोशाला का निरीक्षण किया। खाने को दाना और पीने के पानी की उचित व्यवस्थाएं न मिलने पर स्पष्टीकरण तलब किया। जबकि सिंधौली की अव्यवस्थाओं को दूर करने के लिए खंड विकास अधिकारी को निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह को सिंधौली स्थित गोशाला में 100 गोवंश मिले। गोवंश को खिलाने के लिए दाना उपलब्ध नहीं था। पेयजल की उचित व्यवस्था भी नहीं थी। भूसा रखने वाले कमरे का टिन शेड टूटा मिला। खंड विकास अधिकारी राकेश बघेल को तत्काल अव्यवस्थाएं दूर कराने के निर्देश दिए। नगर पंचायत की गोशाला में भी दाना उपलब्ध नहीं था। जिलाधिकारी ने गोवंश को कम से कम पांच सौ ग्राम दाना प्रतिदिन देने के निर्देश दिए। पीने के पानी की व्यवस्था भी ठीक नहीं थी।
निर्माणाधीन पानी की हौज में गोवंश के पेयजल की व्यवस्था कराने को कहा। जिलाधिकारी ने नाराजगी जताते हुए अधिशासी अधिकारी से स्पष्टीकरण के निर्देश दिए। यहां 39 गोवंश मौजूद थे। गोशाला के पास में स्थित वन विभाग की नर्सरी में निरीक्षण के दौरान सहजन के वृक्ष बढ़ाने को निर्देशित किया। नगर पंचायत कार्यालय में संचालित सामुदायिक रसोई में बनाए जा रहे भोजन की गुणवत्ता देखी। भोजन पैकेट में न्यूनतम 6 रोटी रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें