फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, पांच पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
गांव रजीपुर में तालाब की खुदाई करते मनरेगा श्रमिक। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
कमालगंज। नवविवाहित की सुबह हालात बिगड़ने पर परिजन उसे अस्पताल ले गए। वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। सूचना पर महिला के मायके वाले उसके घर पहुंचे। उन्होंने ने ससुराल वालों पर दहेज की मांग को लेकर जहर देकर हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

कस्बा के मोहल्ला शास्त्री नगर निवासी राजू चौरसिया के पुत्र दीपक का विवाह 8 जून 2019 को फतेहगढ़ के मोहल्ला ग्वालटोली निवासी सुभाष चौरसिया की 22 वर्षीय पुत्री प्रेयंशी के साथ हुआ था। प्रेयंशी का ढाई माह का एक बेटा भी है। बुधवार सुबह करीब 11 बजे अचानक प्रेयंशी की तबीयत बिगड़ गई। दीपक अपने परिजनों के साथ उसे कस्बे के निजी अस्पताल में ले गया। हालात बिगड़ पर उसे फर्रुखाबाद अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। दीपक उसे फर्रुखाबाद के निजी अस्पताल में ले गया।
वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दीपक अपनी पत्नी के शव को घर ले आया। उसने घटना की सूचना अपने ससुराल वालों को दी। क्षेत्राधिकारी अमृतपुर राजवीर सिंह, प्रभारी निरीक्षक अजय नारायण सिंह ने मामले की जांच की। पुलिस ने दीपक को हिरासत में ले लिया। प्रेयंशी के पिता सुभाष ने पति दीपक, ससुर राजू, सास शर्मिला, देवर रजत व ननद खुशबू के खिलाफ मुकदमा दर्ज है। शाम करीब 6 बजे एएसपी त्रिभुवन सिंह ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच की।

प्रेयांशी की फाइल फोटो। संवाद- फोटो : FARRUKHABAD

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें