कंपिल। गाली गलौज के विरोध पर दंपती सहित पुत्रों को लाठी डंडों व लात-घूसों से मारपीट कर घायल करने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। मारपीट के दौरान महिला के जेवर व मोबाइल भी गिर गया।
थाना क्षेत्र के गांव पुरौरी निवासी प्रशांत द्विवेदी ने पड़ोसी रजनेश दुबे, आर्येंद्र, आदेश, नीरेश, आर्येंद्र दुबे की पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। इसमें आरोप लगाया कि भाई निश्चल द्विवेदी बाहर नौकरी करते हैं। पिता सुभाष चंद्र व मां घर पर रहते हैं। पड़ोसी रजनेश दुबे व उनके परिजन आए दिन माता-पिता को गाली देकर परेशान करते हैं। होली पर रजनेश व भाई निश्चल घर आया हुआ था। 26 मार्च की शाम को यह लोग दरवाजे के बाहर गाली गलौज कर रहे थे। विरोध करने पर रजनेश सहित सभी लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर पथराव किया।
मारपीट में माता-पिता घायल हो गए। बचाने पर उसको व भाई निश्चल को चोट लग गई। मारपीट के दौरान मां की सोने की जंजीर, कान के झुमके व मोबाइल गिर गया। गांव के लोगों के ललकारने पर यह लोग जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर घायलों को सीएचसी कायमगंज में मेडिकल कराया। एसओ जितेंद्र चौधरी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही है।