फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना महामारी की रोकथाम को राज्य वित्त से तीन करोड़ आवंटित

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना रोकथाम को राज्य वित्त से तीन करोड़ आवंटित
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। कोरोना महामारी की रोकथाम को शासन ने राज्य वित्त आयोग से जिले को तीन करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने यह धनराशि खर्च करने के लिए जिलाधिकारी की अध्यक्षता में 6 सदस्यीय टीम गठित करने के निर्देश दिए हैं।
अपर मुख्य सचिव ने जारी आदेश में कहा कि यह धनराशि 50 प्रतिशत शहरी व 50 प्रतिशत ग्रामीण निकाय की जिला स्वास्थ्य समितियों के माध्यम से जिले को उपलब्ध कराई जाएंगी। कोविड-19 का प्रबंधन शासकीय संस्थानों व चिकित्सालयों में पूर्ण दक्षता से सुचारु रूप से संपन्न हो, इसके लिए जिला स्तरीय समिति बनाई जाएगी।
विज्ञापन

इसमें जिलाधिकारी अध्यक्ष, मुख्य विकास अधिकारी, डीपीआरओ, प्रभारी अधिकारी/स्थानीय निकाय, मुख्य कोषाधिकारी सदस्य व मुख्य चिकित्साधिकारी सदस्य सचिव होंगे।
विज्ञापन

इन मदों में होगा खर्च
धनराशि से आवश्यकतानुसार अधिकतम 10 वाहन किराए पर लेकर सर्विलांस, सैंपलिंग के काम किए जाएंगे। डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टॉफ, स्टॉफ नर्स, लैब टेक्नीशियन व स्वीपर संविदा पर रखे जा सकते हैं। इनकी भर्ती के लिए समिति के पास पूर्ण अधिकार सुरक्षित किए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें