फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूधिया की मौत के बाद हुए बवाल में नौ नामजद व 60 अज्ञात पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। पचपुखरा के पास ट्रैक्टर की टक्कर से दूध बेचने वाली की मौत के बाद हुए विवाद में चौकी प्रभारी ने नौ नामजद व 60 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

गुरुवार रात सीमेंट भरे एक ट्रैक्टर की टक्कर से मऊदरवाजा थाने के पचपुखरा के पास पिपरगांव के दूधिया अनूप सिंह(22) पुत्र बलबीर सिंह यादव की मौत हो गई थी। आक्रोशित लोगों ने जाम लगाकर ट्रैक्टर में आग लगाने का प्रयास किया। लोगों ने चौकी प्रभारी स्वदेश कुमार और सिपाहियों से अभद्रता भी की थी।
मामले में चौकी प्रभारी ने पिपरगांव के जीतू पुत्र कालीचरन, अमरुद्दीन पुत्र उमराव, कुलतेश पुत्र मिथलेश, संतोष पुत्र फेरूलाल, विक्कू यादव पुत्र अमर सिंह, गुरविंदर पुत्र सोनेलाल, सुरजीत शाक्य पुत्र राजेश शाक्य, पप्पू पुत्र रामौतार, पवन यादव पुत्र सोनेलाल व 60 अज्ञात पर मामला दर्ज किया। इस पर जान से मारने के प्रयास, सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने, कृषि संपति को नुकसान पहुंचाने, महामारी अधिनियम समेत 14 धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। -
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें