फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसआईटी जांच में दस शिक्षक फंसे, अभिलेखों की होगी जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। मानव संपदा पोर्टल पर शिक्षक और कर्मचारियों के शैक्षिक अभिलेख अपलोड कराए गए हैं। इसकी जांच एसआईटी कर रही है। पोर्टल पर अलग-अलग कोड नंबर पर एक ही नाम के दो-दो शिक्षक अंकित हैं और उनकी जन्म तिथि भी एक ही है। इस प्रकार शिक्षक अशोक कुमार सिंह, राजेश कुमार, राम नरेश, रजनीश कुमार और मोहित का नाम दो जगह अंकित है। शिक्षक दोनों मोहित के पिता के नाम अलग-अलग अंकित हैं और अन्य चार शिक्षकों के पिता के नाम भी एक ही हैं।
विज्ञापन

डबल नाम वाले शिक्षकों की जन्म तिथि भी पोर्टल पर एक समान दर्ज है। यह मामला एसआईटी ने जांच में फर्जी होना पाकर शैक्षिक अभिलेखों की जांच कराने के लिए बीएसए को सूची भेजी है। बीएसए लालजी यादव ने एसआईटी से आई दस शिक्षकों की सूची के आधार पर बीईओ राजेपुर, मोहम्मदाबाद और नवाबगंज को अभिलेखों की एक सप्ताह में जांच करने का आदेश दिया है। जांच होने तक सभी शिक्षकों का वेतन भी रोक दिया है। बीएसए लालजी यादव ने बताया कि एसआईटी से जो सूची आई थी। उसी के आधार पर जांच दी गई है और वेतन रोका गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें