फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्साह से छात्र-छात्राओं ने लगवाया टीका

विज्ञापन
फतेहगढ़ स्थित आरआरपी स्कूल वैक्सीन लगाती स्वास्थ्य कर्मी व पास में खड़ीं सीडीओ एम. अरून्मोली। स? - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। जिले में कोरोना से बचाव के लिए 15 से 18 आयु वर्ग किशोर-किशोरियों के लिए कई स्कूलों में टीकाकरण कैंप लगाए गए।
विज्ञापन

फतेहगढ़ के कानपुर रोड स्थित आरआरपी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मुख्य विकास अधिकारी एम. अरून्मोली व सीएमओ डॉ. सतीश चंद्रा ने दीप जलाकर कैंप का आरंभ किया। यहां 250 बच्चों के टीके लगाए गए। सेंट एथोनी सीनियर सेकेंडरी स्कूल फतेहगढ़ कैंट में भी सीडीओ व सीएमओ ने शिविर का आरंभ किया।
प्रधानाचार्य फादर सीजू जार्ज ने बताया कि करीब 200 बच्चों के टीके लगे। डॉ. नवनीत गुप्ता ने बताया कि शहर के कनोडिया बालिका, एनएकेपी, भारतीय पाठशाला, रामानंद बालक व बालिका, रस्तोगी इंटर कॉलेज में शिविर लगाकर 1800 से अधिक छात्र-छात्राओं को टीका लगाया गया।
विज्ञापन

अमृतपुर। जीजीआईसी राजेपुर में 117 छात्राओं ने कोरोना टीका लगवाया। यहां एसडीएम प्रीति तिवारी, प्रधानाचार्य दीपिका राजपूत, शिक्षिका अनुसुइया दीक्षित ने टीका लगने के बाद छात्राओं को फूल देकर सम्मानित किया। दयानंद इंटर कॉलेज अमृतपुर में 151 के टीका लगा।
शांतिदेवी रघुनाथ सिंह इंटर कॉलेज कुबेरपुर में 140, नरेंद्र सिंह इंटर कॉलेज निबिया में 120, जनता इंटर कॉलेज भरखा मे ं130 को टीका लगा। (संवाद)
शमसाबाद। पंडित दीनदयाल उपाध्याय मॉडर्न इंटर कॉलेज रोशनाबाद में 180 छात्र-छात्राओं को टीका लगा। सीएचओ रूबी एएनएम चारू शाक्य ने टीके लगाए। प्रधानाचार्य रामदास व शिक्षक अनिल कुमार ने बच्चों को कोरोना से बचाव के लिए जागरूक किया। वहीं एसडीएम कायमगंज गौरव शुक्ला ने स्कूलों में जाकर शिविरों का निरीक्षण किया।
एसडीएम कायमगंज ने स्कूलों का निरीण किया। उन्होंने रोशनाबाद के अलावा कर्नल ब्रह्मानंद इंटर कॉलेज शुकरुल्लाहपुर, डीएवी कॉलेज रजलामई, बाबा राम रक्षपाल अन्नपूर्णा देवी इंटर कॉलेज शमसाबाद पहुंचकर प्रधानाचार्यों से अधिक से अधिक छात्राओं का टीकाकरण कराने के लिए कहा(संवाद)।
फर्रुखाबाद। जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने आईएमए सदस्य व निजी अस्पताल संचालकों के साथ कलक्ट्रेट सभागार में बैठक की।
जिलाधिकारी ने कहा कि कोरोना की तीसरी लहर आने की आशंका है। 16 जनवरी तक 15 से 18 वर्ष के किशोर-किशोरियों का शत-प्रतिशत टीकाकरण कराने के शासन से निर्देश दिए गए हैं। इससे निजी अस्पताल अपना स्टाफ उपलब्ध कराकर टीकाकरण में सहयोग करें। (संवाद)
विज्ञापन

कमालगंज। शुक्रवार से स्कूलों में शिविर लगाकर छात्रों को टीका लगाने का काम भी शुरू हो गया। पहले दिन छह स्कूलों में टीके लगाए गए। जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने स्कूलों में शिविर का निरीक्षण किया। कस्बा के आरपी इंटर कॉलेज में 208, जनता इंटर कॉलेज में 69, पाहला स्थित स्कूल में 109, बहोरिकपुर के स्कूल में 28, मूसाखिरिया में 100 व रानूखेड़ा में 151 छात्रों का टीकाकरण किया गया।(संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें