फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

48 के सापेक्ष मात्र 10 डॉक्टर मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। कोरोना की संभावित तीसरी लहर से निपटने की तैयारी में जुटे स्वास्थ्य विभाग को डॉक्टर ही ढूंढे नहीं मिल रहे हैं। 48 डॉक्टरों की मांग के सापेक्ष मात्र 10 डॉक्टरों की ही संविदा पर भर्ती हो सकी है। अब डॉक्टरों की भर्ती के लिए दोबारा साक्षात्कार कराने की तैयारी है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग जिले में 6 अस्पताल तैयार कर रहा है। इनमें ऑक्सीजन की भरपूर व्यवस्था के साथ पीआईसीयू वार्ड बनाए जा रहे हैं। प्रत्येक पीआईसीयू वार्ड में एक बाल रोग विशेषज्ञ, एक निष्चेतक व 6 मेडिकल आफीसर संविदा पर भर्ती किए जाने हैं। सभी 6 अस्पतालों के लिए 36 मेडिकल आफीसर, 6 बाल रोग विशेषज्ञ व 6 निष्चेतक की आवश्यकता है। सीएमओ कार्यालय में हुए साक्षात्कार में पदों के सापेक्ष डॉक्टर ही नहीं पहुंचे।
इससे एक बाल रोग विशेषज्ञ, एक निष्चेतक व 8 मेडिकल आफीसर की ही भर्ती की जा सकी है। यह भर्ती कोरोना काल में तीन माह के लिए की गई है। एसीएमओ डॉ.सर्वेश यादव ने बताया कि मांग के अनुसार साक्षात्कार में डॉक्टर पहुंचे ही नहीं। इससे अब एक सप्ताह के अंदर डॉक्टरों की भर्ती के लिए दोबारा साक्षात्कार कराया जाएगा। इसकी तिथि शीघ्र ही निर्धारित कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें