फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना की जांच कराने में बना रहे बहाना

विज्ञापन
विज्ञापन
कमालगंज। कोरोना संक्रमण की रफ्तार पर लगाम लगने के बाद अब लोग इसकी जांच कराने से इनकार करने लगे हैं। गुरुवार को सीएचसी पर केवल नौ लोगों ने ही एंटीजन किट से कोविड जांच कराई। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जहानगंज व जरारी में भी जांचें हुईं। निगरानी समिति की टीम ने गांव-गांव जाकर परीक्षण किया।
विज्ञापन

सीएचसी पर गुरुवार को लैब टेक्नीशियन राजीव कटियार टीम के साथ एंटीजन किट से कोरोना की जांच कर रहे थे। यहां केवल नौ लोगों ने ही जांच कराई। लैब टेक्नीशियन ने अस्पताल में दवा लेने आए मरीजों से जांच कराने की बात कही। इस पर लोग कोई दिक्कत न होने की बात कहकर इनकार करते रहे। कुछ दिन पहले सीएचसी पर जांच कराने के लिए लंबी लाइन लगती थी। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जहानगंज में 20 व जरारी में 21 लोगों ने जांच कराई। निगरानी समिति ने घर-घर जाकर 278 ग्रामीणों की जांच की।
हालांकि सभी की एंटीजन जांच रिपोर्ट निगेटिव पाई गई। लैब टेक्नीशियन राजीव कटियार ने बताया कि 328 लोगों की जांच में सभी निगेटिव निकले। सीएचसी पर लोग जांच कराने से मना कर देते हैं। अब वही जांच करा रहे हैं, जिन्हें बाहर जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें