फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामूली विवाद को राजनैतिक षडयंत्र के तहत दिया गया तूल

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। पूर्व विधायक विजय सिंह की पुत्रवधू पर लखनऊ के मकान में हमला होने के मामले को विधायक के पुत्र अविनाश ने राजनैतिक षडयंत्र बताया है। कहा कि मामूली बात को तूल दिया जा रहा है। वह शीघ्र ही लखनऊ जाकर देखेंगे।
विज्ञापन

अविनाश सिंह अपने परिवार के साथ लखनऊ के हजरतगंज इलाके के कसमंडा अपार्टमेंट में रहते हैं। अविनाश की पत्नी एकता चौधरी ने इंदिरानगर निवासी वीरांगना सिंह पर मुकदमा दर्ज कराया। आरोप लगाया कि 29 मई की सुबह वीरांगना घर आई और उन पर रॉड से हमला कर दिया। वीरांगना उसके पति को अपना बता रही थी। किसी तरह एकता ने अपना बचाव किया तो वीरांगना ने गला दबाने का प्रयास किया। एकता की बहन ने उसको बचाया। आरोप है कि महिला ने उसे व उसकी बेटी को जान से मारने की धमकी दी।
अविनाश ने बताया कि वह तीन माह से फर्रुखाबाद में हैं। पहले मां फिर भाई और इसके बाद उन्हें भी कोरोना हो गया था। लिहाजा वह लखनऊ नहीं जा सके। फोन पर पता चला कि पत्नी का मित्र से मामूली विवाद हुआ था। एनसीआर दर्ज कराई थी। राजनैतिक षडयंत्र रचा जा रहा है। कुछ महीने में चुनाव होने हैं। कुछ लोगों को अपनी हार दिख रही है, तभी यह षडयंत्र किया जा रहा है। वह शीघ्र ही लखनऊ जाकर पूरा मामला देखेंगे। तीन दिन हो गए अभी तक पुलिस सीसीटीवी कैमरे के फुटेज तक नहीं खंगाल सकी है। षड्यंत्र रचने वालों को जवाब दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें