फर्रुखाबाद। जनपद में शनिवार को 18 लोगों के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इनमें सर्वाधिक मरीज शहर व कमालगंज क्षेत्र के हैं। जिले में अब तक 3932 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 3649 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 58 लोग दम तोड़ चुुके हैं। अभी जिले में 225 केस एक्टिव हैं।
शनिवार को शहर के मोहल्ला गंगानगर निवासी युवक, लोहाई रोड निवासी डाक्टर की पत्नी, रेलवे रोड निवासी वृद्ध के अलावा व महिला की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। फतेहगढ़ के मोहल्ला ग्रानगंज निवासी महिला, सिविल लाइन निवासी युवक, याकूतगंज निवासी युवक भी संक्रमित निकला। मोहम्मदाबाद के गांव दहेलिया निवासी युवक, हरकमपुर निवासी अधेड़ समेत कुल 18 लोगों के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई।
वहीं कमालगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर शनिवार को 43 लोगों के नमूना लेकर कोरोना जांच की गई। एंटीजन टेस्ट में किसी के पॉजिटिव न आने पर सभी के आरटीपीसीआर जांच को नमूना भेजे गए। जरारी व ताजपुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर कोरोना जांच नहीं हुई।(संवाद)