फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजल-पेट्रोल मूल्य वृद्धि के विरोध में कांग्रेस निकालेगी पैदल मार्च

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। कायमगंज क्षेत्र के गांव पितौरा में रविवार को कांग्रेस की बैठक हुई। बैठक में पेट्रो मूल्य वृद्धि के विरोध में पार्टी की ओर से 9, 10 व 11 अगस्त को प्रत्येक न्याय पंचायत में पैदल मार्च निकालने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव प्रकाश प्रधान व सचिव अंकित धानविक ने का कहा कि डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस में हुई मूल्य वृद्धि से लोग परेशान हैं। इसके विरोध में पैदल मार्च निकाला जाएगा। उन्होंने कार्यक्रम की रूपरेखा तय कर पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी। उन्होंने कहा कि बेरोजगारी, किसानों की समस्याएं आदि मुद्दे भी पार्टी के एजेंडे में शामिल हैं। जिलाध्यक्ष विजय कटियार, मृत्युंजय शर्मा आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें