फर्रुखाबाद। ग्रामीण ने कंपिल थाने के दरोगा, गांव के प्रधान समेत नौ लोगों के खिलाफ परिवाद दर्ज कराया है। इसमें दरोगा और प्रधान पर अवैध कब्जा करने वालों की मदद करने और मारपीट का आरोप है।
गांव राईपुर चिनघटपुर निवासी सोनलाल ने गांव के प्रधान मोहम्मद समी, गांव के राजाराम, जदुनाथ, दलवीर, पिंटू, रिंकू, अजीत, सुरजीत और कंपिल थाने में तैनात दरोगा दीपक त्रिवेदी के खिलाफ कोर्ट में अर्जी दायर की थी।
इसमें बताया कि राजाराम, जदुनाथ व दलवीर ने आम रास्ते पर दीवार बना कर चबूतरा बना लिया था। शिकायत करने पर 10 अगस्त को लेखपाल व पुलिस ने दीवार को गिरवा दिया। प्रधान व अन्य लोगों ने गाली दी। बाद में फिर दीवार का निर्माण करा लिया। शिकायत करने पर दरोगा ने गाली देकर भगा दिया। मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत करने पर दरोगा ने फर्जी समझौता होने की रिपोर्ट लगाकर शिकायत का निस्तारण कर दिया। छह सितंबर को प्रधान ने दरवाजे पर बुलाकर मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। शिकायत पर दरोगा ने समझौते का दबाव बनाया। अर्जी पर सुनवाई के बाद सीजेएम के आदेश पर दरोगा, प्रधान समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में परिवाद दर्ज किया गया है।