फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएचसी व लोहिया में बालक को नहीं मिला इलाज

विज्ञापन
विज्ञापन
कमालगंज (फर्रुखाबाद)। सड़क हादसे में घायल बच्चे को कायमगंज सीएचसी से लोहिया रेफर कर दिया गया। लोहिया की इमरजेंसी में तैनात कर्मचारी ने डॉक्टर न होने की बात कहकर बच्चे को सैफई या निजी अस्पताल ले जाने की सलाह दी। पांच हजार रुपये कर्ज लेकर परिवार ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया। कर्ज के पैसे जांच और दवाओं में ही खर्च हो गए। अब परिवार परेशान है।
विज्ञापन

कमालगंज के मोहल्ला सुभाष नगर निवासी मजदूर संजय का सात वर्षीय बेटा आशीष सोमवार दोपहर को मां शशी के पास गौसपुर रेलवे क्रासिंग के पास स्थित स्कूल जा रहा था। रास्ते में बाइक चालक ने बच्चे को टक्कर मार दी। घायल बच्चे को परिजन सीएचसी ले गए। वहां से लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया। आशीष के चाचा बंटू ने बताया कि लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी में मौजूद कर्मचारी ने बच्चे को देखा। उसने कहा कि यहां डाक्टर नहीं हैं, बच्चे को सैफई मेडिकल कालेज या प्राइवेट अस्पताल ले जाओ।
दादी जयदेवी ने बताया कि पांच हजार रुपये कर्ज लेकर बच्चे को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। पांच हजार रुपये सीटी स्कैन, जांचों व दवाइयों में खर्च हो गए हैं। लोहिया अस्पताल के सीएमएस डॉ. राजकुमार गुप्ता ने बताया कि उन्हें इस संदर्भ में जानकारी नहीं है। वह जानकारी करेंगे। हो सकता है कि अस्पताल में सर्जन न होने से बच्चे को रेफर किया गया हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें