फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आलू के खेत में पानी भरने की शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। गांव बघौना के पास विभिन्न स्थानों पर बंबा कटने से 100 बीघा से अधिक भूमि में खड़ी फसलें जलमग्न हो गईं। सुबह जानकारी होने पर किसानों ने मशक्कत कर पानी बंद किया। रविवार की रात ही बंबा में पानी छोड़ा गया था।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव बघौना में निकले बंबा की इस साल सफाई नहीं हुई है। रविवार रात को उसमें पानी छोड़ा गया तो कई जगह बंबा कट गया। इससे गांव के रामानंद पंडित के 20 बीघा के खेत में खड़ी गेहूं की फसल डूब गई। वहीं गांव के ही रामनाथ पाल की दो बीघा में सरसों की फसल, कुलदीप यादव की 3 बीघा आलू की फसल, छोटे लाल की पांच बीघा आलू की फसल, नरेश पाल की तीन बीघा सरसों की फसल, संत कुमार की दो बीघा गेहूं की फसल, जवर सिंह की पांच बीघा गेहूं की फसल, रामसेवक की तीन बीघा सरसों सहित 100 बीघा से अधिक खेतों में खड़ी फसलों में पानी भर गया।
सुबह किसान जब खेतों की तरफ गए बंबा कटने की जानकारी हुई। इसके बाद किसान विभिन्न स्थानों पर कटे हुए बंबा को बंद करने में जुट गए। उन्होंने किसी तरह तीन घंटे मशक्कत कर कटे हुए स्थानों पर मिट्टी डालकर पानी रोक दिया।
विज्ञापन

किसान खेतों से भी पानी को निकालने के प्रयास में जुटे रहे। गांव के किसान रामनाथ पाल ने बताया कि बंबा की सफाई इस साल नहीं की गई है। इससे रविवार रात को बंबा में पानी आने पर कई जगह कट गया। फसलों में पानी भरने से नुकसान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें