फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कासगंज-फर्रुखाबाद पैसेंजर ट्रेन में आग से बोगी खाक

विज्ञापन
फर्रुखाबाद स्टेशन पर खड़ी जली बोगी को देखते एडीआरएम विवेक गुप्ता। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। कासगंज से फर्रुखाबाद आ रही पैसेंजर ट्रेन में रविवार देर रात आग लग गई। आग से एक बोगी जल गई। गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुुआ। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। करीब पांच घंटे बाद ट्रैक सामान्य हो सका। इससे आनंद विहार एक्सप्रेस सहित पांच ट्रेनें प्रभावित हुईं। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।
विज्ञापन

कासगंज से आ रही ट्रेन के इंजन से तीसरी नंबर की बोगी (06493) में रविवार की रात करीब 11:35 बजे हरसिंहपुर गोवा हाल्ट से निकलते ही यात्रियों ने धुआं और आग की लपटें उठती देखीं। इससे चीख-पुकार मच गई। बोगी नंबर चार के एक यात्री ने चेन पुलिंग कर दी। ट्रेन हथियापुर रेलवे फाटक से 100 मीटर पहले रुक गई। ट्रेन रुकते ही बोगियों से यात्री कूदने लगे। चालक और गार्ड ने आग से घिरी बोगी के पीछे के नौ और आगे की दो बोगियों सहित इंजन को अलग कर दिया।
रेलवे फाटक के कर्मचारी भी मौके पर आ गए। यात्री और कर्मचारी पास से निकले से बाल्टियों में पानी भरकर आग बुझाने की कोशिश करने लगे। बोगी के सभी दरवाजे बंद होने से लोग दहशत में आ गए। सूचना पर 12:30 बजे दमकल की एक गाड़ी पहुंची। आग बुझने से पहले ही पानी खत्म हो गया। कुछ ही देर में पहुंची दमकल की दूसरी गाड़ी ने आग पर काबू पाया। पूरे मामले की जांच उच्चाधिकारी कर रहे हैं।
विज्ञापन

फायर ब्रिगेड ने दो घंटे में आग पर काबू पा लिया था। आग से कोई जनहानि नहीं हुई है। रेलवे के अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं कि आग कैसे लगी है। -अशोक कुमार मीणा, पुलिस अधीक्षक फर्रुखाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें