फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उद्योग बंधु की बैठक में तीन उद्यमी ही पहुंचे

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। कलक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को हुई उद्योग बंधु की बैठक में औपचारिकता पूरी की गई। इसमें मात्र तीन उद्यमी व एक व्यापारी ही पहुंचे। उन्हें भी पहले से सूचना नहीं दी गई। अचानक फोन कर बुलाया गया। अन्ना गोवंश व गंदगी की समस्या उठने पर जिलाधिकारी ने ईओ निस्तारण के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उद्योग बंधु की समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह को बताया गया कि शहर में अन्ना गोवंश गंदगी करने साथ कई बार टक्कर मारकर लोगों को घायल कर रहे हैं। जीएम डीआईसी ने बताया कि नाला चोक होने से कार्यालय में गंदा पानी भरा है। डीएम ने ईओ को गोवंश पकड़वाने व नाले की सफाई कराने के निर्देश दिए। उद्यमी चंद्रपाल वर्मा ने शिकायत की कि ऋण के लिए 6 आवेदन जमा किए गए। अब बैंकों में चक्कर लगवाए जा रहे हैं। जिलाधिकारी ने एलडीएम से कहा कि योजनाओं में रुचि न लेने वाली बैकों के विरुद्ध कार्रवाई के लिए वरिष्ठ अधिकारियों को पत्र भेजें। तीन दिन के अंदर लंबित ऋण आवेदनों का निस्तारण कराया जाए। डीएम ने शहर में सफाई व फॉगिंग कराने, बिना सेल लेटर ई-रिक्शा बेचने वालों के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए। उद्यमी प्रमोद जैन, दीपक शुक्ला, व्यापारी मनोज मिश्रा के अलावा सीडीओ, एडीएम, एएसपी व नगर मजिस्ट्रेट आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें