फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1.30 लाख किसानों के खातों में पहुंची सम्मान निधि

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। कोरोना वायरस के लॉकडाउन के चलते केंद्र सरकार ने वित्तीय वर्ष के प्रथम सप्ताह में किसान सम्मान निधि की पहली किस्त भेज दी है। जिले के एक लाख 30 हजार किसानों के खातों में सम्मान निधि की धनराशि पहुंच गई है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के लिए जनपद में एक लाख 95 हजार किसानों का डाटा फीड कर केंद्र सरकार के पोर्टल पर भेजा जा चुका है। इनमें एक लाख 30 हजार किसानों के खाते में किस्त के दो हजार रुपये शनिवार को भेज दिए गए। कृषि उपनिदेशक प्रसार राजकुमार ने बताया कि कुल एक लाख 78 हजार किसानों के खाते में पहली किस्त पहुंचेगी।
पहली शिफ्ट में एक लाख 30 हजार खातों में धनराशि हस्तांतरित की गई। दूसरी शिफ्ट में 48 हजार किसानों के खातों में दो हजार डाले जाएंगे। उन्होंने बताया कि कुल एक लाख 95 हजार किसानों का डाटा फीड कर भेजा गया है। इनमें 17 हजार किसानों को पहली किस्त के लिए कुछ इंतजार करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें