फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉजिटिव मरीज के संपर्क में रहे दो भाइयों पर नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। डा. राममनोहर लोहिया अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में कोरोना के संभावित मरीजों की संख्या सात हो गई है। वहीं, रिश्तेदारी में गए दो भाइयों के पॉजिटिव मरीज के संपर्क में आने की सूचना पर अस्पताल प्रशासन चौकन्ना है। रविवार को किसी भी मरीज का सैंपल नहीं भेजा गया। शनिवार को भेजे गए सैंपल की जांच रिपोर्ट भी नहीं पहुंची है।
विज्ञापन

राजेपुर थानाक्षेत्र के गांव तुषौर निवासी दो भाई 15 दिन पहले मध्य प्रदेश के मुरैना में रिश्तेदार के यहां गए थे। वह एक रात रुककर यहां लौटे आए थे। शनिवार शाम को जिला प्रशासन को जनपद मुरैना के प्रशासन से पता चला कि यह दोनों भाई ऐसे व्यक्ति के संपर्क में आए, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसकी वजह से दोनों भाइयों को शनिवार रात को ही लोहिया अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया गया था।
इन दोनों पर अस्पताल प्रशासन की विशेष नजर है। मोहम्मदाबाद के मोहल्ला किदवईनगर निवासी दो भाई रेडीमेड कपड़ों के कारोबारी हैं। वह 14 मार्च को दिल्ली गए। वहां से अजमेर चले गए। 17 मार्च को दोनों भाई वापस आ गए थे। इसकी सूचना मिलने पर रविवार को पुलिस ने दोनों को लोहिया अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

इसके अलावा कंपिल के निजामुद्दीनपुर निवासी एक व्यक्ति को भी दिल्ली से आने के बाद यहां लाया गया। आवास विकास कालोनी का एक युवक गोवा के होटल में काम करता था। वह लॉकडाउन की रात ही घर लौटा था। उसे भी अस्पताल के वार्ड में आइसोलेट किया गया है। इसका नमूना भी भेजा गया है लेकिन अभी तक उसकी रिपोर्ट नहीं आई है। इसके अलावा फतेहगढ़ बजाजा के युवक को भी आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। रविवार शाम तक सात लोग आइसोलेट किए गए हैं। इनके सैंपल तो नहीं लिए गए लेकिन ट्रीटमेंट शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें