फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर के व्यापारियों ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। वाहनों की नीलामी में पक्षपात का आरोप लगाकर कानपुर से आए व्यापारियों ने हंगामा कर दिया। इस पर एएसपी ने समझा कर उनको शांत कर दिया। थानेवार हुई नीलामी में कबाड़ियों ने पूल बनाकर सभी वाहन लेने का प्रयास किया। 6 लाख अनुमानित कीमत के वाहन 17 लाख 20 हजार में नीलाम हुए।
विज्ञापन

सोमवार को पुलिस लाइन में 13 थानों से आए वाहनों की नीलामी एएसपी त्रिभुवन सिंह व एसडीएम अनिल कुमार की कमेटी की मौजूदगी में शुरू की गई। नीलामी में जिले के अलावा आगरा, कानुपर, फतेहपुर, कन्नौज, झांसी से कुल 32 व्यापारी व कबाड़ी शामिल हुए। बोली लगने से पहले ही कानपुर के व्यापारियों ने पक्षपात का आरोप लगाकर हंगामा कर दिया। इस पर एएसपी ने उनको शांत किया और भरोसा दिया कि पक्षपात नहीं होगा। 352 वाहनों की शाम पांच बजे तक 17 लाख 20 हजार रुपये में नीलामी हुई।
एआरटीओ शांतिभूषण पांडेय ने बताया कि नीलामी के वाहनों का पुन: पंजीकरण करने की प्रक्रिया बहुत पहले ही शासन ने समाप्त कर दी है। ऐसे में ये वाहन कबाड़ में खरीदे जा सकते हैं। इनको सड़क पर चलाने वालों पर कार्रवाई जाएगी। एएसपी ने भी इस बात को नीलामी स्थल पर लोगों को बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें