फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराफ के घर ताले तोड़कर पांच लाख की चोरी

विज्ञापन
मोहल्ला कछियाना में चोरी के बाद विमलेश के घर बिखरा पड़ा सामान। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। कछियाना मोहल्ला में एक सराफ के घर ताले तोड़कर चोर पांच लाख रुपये के जेवर व अन्य सामान समेट ले गए। पड़ोसी की सूचना पर सराफ घर पहुुंचे। शहर कोतवाली पुलिस ने मौके पर जांच कर शीघ्र ही चोरों को पकड़ने को दावा किया है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कछियाना निवासी विमलेश मिश्रा की सेठ गली में सराफ की दुकान है। विमलेश मिश्रा जनपद हरदोई थाना हरपालपुर में बड़ा गांव निवासी हैं। उनके भाई अजय मिश्रा की नौ फरवरी को शादी है। विमलेश के परिवार के लोग शादी के चलते गांव गए थे। सोमवार को विमलेश भी मकान में ताला बंद कर भाई की शादी का कार्ड बांटने के लिए बाहर चले गए थे। रात में किसी समय चोरों ने सराफ के घर के मुख्य गेट का ताला तोड़ दिया और अंदर घुस गए। चोर कमरे में रखी अलमारी का लॉक तोड़कर डेढ़ लाख के जेवर सहित पांच लाख का सामान चुरा ले गए।
मंगलवार सुबह पड़ोसी ज्ञान प्रकाश ने घर के मुख्य गेट का ताला टूटा देख कर सराफ को चोरी की सूचना दी। विमलेश घर पहुंचे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने विमलेश से पूरे मामले की जानकारी लेने के बाद जांच की। विमलेश ने पुलिस को बताया कि चोर करीब पांच लाख रुपये का सामान ले गए हैं। सराफ ने अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी। सीओ सिटी प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि सराफ के यहां चोरी का जल्द खुलासा कर चोरों को गिरफ्तार किया जाएगा।

मोहल्ला कछियाना में विमलेश के घर के बाहर लगी भीड़। संवाद- फोटो : FARRUKHABAD

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें