फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों की चुनौती, पकड़ सकता है तो पकड़

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद। सराफ की दुकान में नकब लगाकर चोर डेढ़ किलो चांदी व सोने के जेवर ले गए। चोरों ने दुकान के काउंटर पर पुलिस को चुनौती देते हुए लिखा कि पकड़ सकते हो तो पकड़ लो।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के कस्बा निवासी शैलेंद्र कुमार उर्फ शबली की संकिसा रोड पर विशाल ज्वैलर्स के नाम से दुकान है। सोमवार को वह दुकान बंद कर रिश्तेदारी में गए थे। रात में किसी समय दुकान के पास बने गोदाम की छत पर जाल को काटकर चोर घुसे और गोदाम से सराफ की दुकान में नकब लगाकर दाखिल हुए। चोरों ने दुकान में रखी डेढ़ किलो चांदी, कुछ सोने के जेवर, पांच हजार की नगदी व तीन चांदी के सिक्के चोरी कर लिए।
मंगलवार सुबह दुकान खोलने पर शैलेंद्र को घटना की जानकारी हुई। सूचना पर पुलिस फोरेंसिक टीम के साथ पहुंची और जांच पड़ताल की। सराफ ने पुलिस को डेढ़ लाख की चोरी की तहरीर दी है। सीओ मोहम्मदाबाद सोहराब आलम ने बताया कि सराफ के यहां हुई चोरी के मामले में जांच कर मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें