बंच केबल में लगी आग, भगदड़ मची
फर्रुखाबाद। फतेहगढ़ में कानपुर रोड पर मिठाई की दुकान के पास सड़क किनारे एलटी बंच केबल में आग लग गई। बंच केबल जलने से सड़क पर भगदड़ मच गई। केबल की जली प्लास्टिक गिरने से सड़क किनारे जमीन पर कपड़े बेच रहे युवक के कुछ कपड़े जल गए।
मंगलवार को फतेहगढ़ के मोहल्ला कसरट्टा निवासी डॉ. अनुपम दुबे के घर पुलिस कार्रवाई के लिए आई थी। गली से लेकर कानपुर रोड तक पुलिस लगी थी। स्थानीय लोग सड़क किनारे खड़े थे। शाम को मिठाई की दुकान के पास बंच केबल में आग लग गई।
उसके धू-धूकर जलने से सड़क किनारे खड़े लोगों में भगदड़ मच गई। पुलिस कर्मी भी इधर-उधर हो गए। वहीं नीचे सड़क किनारे रिषीपाल कपड़े लगाए था। बंच केबल की प्लास्टिक जलकर कपड़ों पर गिरी। जब तक रिषीपाल ने कपड़े उठाए, तब तक कुछ कपड़े जल गए थे। जेई राकेश कुमार ने बताया कि एलटी लाइन का बंच केबल था। वह शार्ट होने से जल गया था। उसको ठीक कराया जाएगा।