फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: कम छात्र संख्या वाले स्कूलों के बच्चे होंगे समायोजित

Thu, 19 Jun 2025 11:41 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। परिषदीय विद्यालयों में शिक्षक-छात्र अनुपात बेहतर करने के लिए 50 से कम छात्र संख्या वाले विद्यालयों का विलय (पेयरिंग) करने की कवायद फिर शुरू हो गई है। इसके तहत ऐसे स्कूलों के बच्चों व शिक्षकों को पास के ही स्कूलों में समायोजित किया जाएगा। जिले में 351 ऐसे विद्यालय चिह्नित किए गए हैं।
विज्ञापन

परिषदीय विद्यालयों में बच्चों की संख्या बढ़ाने के लिए स्कूल चलो अभियान के तहत जागरूकता रैली व जनसंपर्क अभियान समेत कई जतन किए जाते हैं, लेकिन इसके बावजूद बच्चों की संख्या नहीं बढ़ पाती है। इस वजह से शिक्षक-छात्र अनुपात भी ठीक नहीं हो पाता। किसी स्कूल में छात्र कम हैं, लेकिन शिक्षक ज्यादा। वहीं किसी स्कूल में शिक्षक कम हैं तो छात्र संख्या ज्यादा। शिक्षक-छात्र अनुपात को बेहतर बनाने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग ने निर्देश दिए हैं कि 50 से कम छात्र संख्या वाले स्कूलों के बच्चों को पास के स्कूलों में समायोजित किया जाए। इस दौरान इस बात का भी ध्यान रखें कि जिन छात्रों को दूसरे स्कूल में समायोजित किया जा रहा है, उसकी दूरी ज्यादा न हो। शासन के निर्देश पर जिला बेसिक शिक्षाधिकारी ने ऐसे स्कूलों की रिपोर्ट मांगी थी, जहां 50 से कम छात्र हैं। जिले में ऐसे 351 स्कूल चिह्नित भी कर लिए गए हैं।
प्रभारी जिला बेसिक शिक्षाधिकारी अनुपम अवस्थी ने बताया कि 50 से कम छात्र संख्या वाले 351 विद्यालयों को चिह्नित किया है। जल्द ही रिपोर्ट शासन को भेज दी जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें